
रिपोर्ट साण्डी ब्लॉक संवाददाता जवाहर राजपूत
हरदोई शादी से इनकार करने पर एक युवक पिछले 3 साल से युवती और उसके परिवार को लगातार धमकियां दे रहा है. तंग आकर पीड़ित पुत्री मीना राजपूत न्याय की गुहार लगाने सोमवार को एसपी कार्यालय पहुंची
मीना राजपूत निवासी ग्राम कालपुरवा, थाना सांडी कत्लपुरवा ने बताया कि करीब 3 साल पहले उसकी शादी ओमपाल निवासी परसादी नगला, थाना मऊ दरवाजा, जिला फर्रुखाबाद के साथ तय हुई थी. शादी तय होने के 3 महीने बाद पता चला कि लड़का शराबी और जुआरी प्रवृत्ति का है. इसके बाद घर वालों ने शादी करने से साफ इनकार कर दिया.
शादी टूटने से नाराज होकर आरोपी पक्ष लगातार फोन करके शादी का दबाव बना रहा है. आरोप है कि ओमपाल और उसके घर वाले बलात्कार करने और जान से मारने की धमकी दे रहे हैं. साथ ही फेसबुक और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर गलत टिप्पणी करते हुए पोस्ट और स्टोरी लगा कर बदनाम किया जा रहा है.
पीड़िता का कहना है कि आरोपी कहता है “शादी नहीं की तो कहीं मुंह दिखाने लायक नहीं छोड़ूंगा”. धमकी भरे मैसेज और पोस्ट के स्क्रीनशॉट भी पीड़िता के पास मौजूद हैं
मीना ने बताया कि इस संबंध में वह पहले थाना सांडी पर प्रार्थना पत्र दे चुकी है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई. मजबूर होकर वह सोमवार को एसपी ऑफिस पहुंची और लिखित शिकायत देकर न्याय की मांग की है
पीड़िता ने एसपी से निष्पक्ष जांच कराकर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है









