Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

हरदोई टुमुर्की गांव के पास सड़क किनारे मिला युवक का शव, इलाके में सनसनी

Author Image
Written by
आशुतोष मिश्रा

रिपोर्ट अनोप कुमार

 

हरदोई मझिला थाना क्षेत्र अंतर्गत टुमुर्की गांव के निकट सड़क के किनारे गुरुवार को एक युवक का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। शव को देखकर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई और सूचना पुलिस को दी गई।

 

पुलिस के अनुसार मृतक युवक दौलतपुर गांव का निवासी बताया जा रहा है। शव संदिग्ध अवस्था में पड़ा मिला है। फिलहाल मौत के सही कारणों का पता नहीं चल पाया है।

 

सूचना मिलते ही मझिला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने शव की पहचान की पुष्टि के बाद पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 

थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और साक्ष्यों के आधार पर आगे की जांच की जाएगी। शव की शिनाख्त होने के बाद उसे परिजनों के हवाले कर दिया जाएगा।

 

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। क्षेत्र में इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले का खुलासा करने में जुटी है।

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

बुधवार, 29 जुलाई 2026

आज का सुविचार

आपका चरित्र आपकी सबसे बड़ी पूंजी है। इसे धन, पद या प्रसिद्धि से भी ऊपर रखें। एक अच्छा चरित्र आपको वह सम्मान दिलाएगा जो कोई और चीज नहीं दिला सकती।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp