Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सीतापुर मार्ग की बदहाली से ग्रामीण परेशान, कई शिकायतों के बाद भी नहीं हुआ निर्माण

Author Image
Written by
मनोज मिश्रा

सीतापुर अटरिया क्षेत्र के टिकौली से सापही गांव को जोड़ने वाला संपर्क मार्ग लंबे समय से जर्जर हालत में पड़ा है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे, उखड़ी हुई सतह और जलभराव के कारण ग्रामीणों का आवागमन बेहद कठिन हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग से प्रतिदिन स्कूली छात्र-छात्राएं, किसान, मजदूर और अन्य ग्रामीण गुजरते हैं, लेकिन खराब सड़क के कारण उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

 

ग्रामीणों के अनुसार, सड़क निर्माण की मांग को लेकर कई बार ग्राम प्रधान और ब्लॉक प्रमुख से शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। लोगों का आरोप है कि बार-बार आश्वासन मिलने के बावजूद सड़क की स्थिति जस की तस बनी हुई है।

 

क्षेत्र के निवासी अनिल मिश्रा ने बताया कि स्थानीय स्तर पर समाधान न मिलने पर उन्होंने मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल आईजीआरएस (IGRS) पर भी शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने मांग की है कि संबंधित अधिकारी मौके का निरीक्षण कर शीघ्र सड़क निर्माण कराया जाए, ताकि क्षेत्रवासियों को राहत मिल सके।

 

ग्रामीणों का कहना है कि बरसात के मौसम में सड़क की स्थिति और भी खराब हो जाती है, जिससे दोपहिया वाहन चालकों, बुजुर्गों और मरीजों को सबसे अधिक दिक्कत होती है। कई बार लोग सड़क पर फिसलकर चोटिल भी हो चुके हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क निर्माण कराकर आवागमन सुगम बनाने की मांग की है।

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

बुधवार, 29 जुलाई 2026

आज का सुविचार

आपका चरित्र आपकी सबसे बड़ी पूंजी है। इसे धन, पद या प्रसिद्धि से भी ऊपर रखें। एक अच्छा चरित्र आपको वह सम्मान दिलाएगा जो कोई और चीज नहीं दिला सकती।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp