Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

हरदोई अपर जिलाधिकारी दीपाली भार्गव ने ली जिला जनगणना पुस्तिका प्रशिक्षण बैठक, लेखपालों को समयबद्ध और त्रुटिरहित डाटा फीडिंग के निर्देश

Author Image
Written by
Chandan Singh

रिपोर्ट हरदोई जिला संवाददाता आरेंद्र मिश्रा

 

हरदोई जनगणना-2027 की तैयारियों के क्रम में सोमवार 21 जुलाई 2026 को बालिका राजकीय इंटर कॉलेज हरदोई में जिला जनगणना पुस्तिका तैयार किए जाने के संबंध में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

 

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला जनगणना अधिकारी/अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व दीपाली भार्गव ने की। प्रशिक्षण में राजस्व विभाग के लेखपालों को जनगणना निदेशालय से नामित जिला प्रभारी विनय कुमार वर्मा द्वारा जनगणना से संबंधित आंकड़ों, अभिलेखों एवं विभागीय सूचनाओं के संकलन, सत्यापन तथा व्यवस्थित रूप से तैयार करने की जानकारी दी गई।

अपर जिलाधिकारी ने लेखपालों को निर्देश दिए कि जनगणना निदेशालय से निर्गत परिपत्र के अनुसार जिला जनगणना पुस्तिका तैयार कर DCH पोर्टल पर आवश्यक आंकड़ों एवं सूचनाओं को समयबद्ध एवं त्रुटिरहित रूप से फीड किया जाए।

 

उन्होंने बताया कि पुस्तिका में जिले की जनसंख्या, प्रशासनिक व्यवस्था, सामाजिक-आर्थिक स्थिति, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, उद्योग, आधारभूत सुविधाओं एवं अन्य महत्वपूर्ण विषयों से संबंधित प्रमाणिक आंकड़ों का समावेश किया जाएगा।

 

यह कार्यक्रम 16 अगस्त से प्रारंभ होकर 15 सितंबर 2026 तक सम्पन्न होगा। अपर जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों/लेखपालों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने आवंटित क्षेत्र से संबंधित सूचनाओं का भली-भांति परीक्षण कराकर निर्धारित प्रारूप में समय से पूर्व उपलब्ध कराएं, जिससे जिला जनगणना पुस्तिका को *गुणवत्तापूर्ण एवं तथ्यपरक ढंग से तैयार किया जा सके।

 

इस अवसर पर जनगणना निदेशालय से नामित जिला प्रभारी विनय कुमार वर्मा चार्ज अधिकारी/तहसीलदार सदर सचिन्द्र शुक्ला व जनगणना से संबंधित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

बुधवार, 29 जुलाई 2026

आज का सुविचार

आपका चरित्र आपकी सबसे बड़ी पूंजी है। इसे धन, पद या प्रसिद्धि से भी ऊपर रखें। एक अच्छा चरित्र आपको वह सम्मान दिलाएगा जो कोई और चीज नहीं दिला सकती।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp