Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

हरदोई महिला आयोग की उपाध्यक्ष अर्पणा यादव ने KGBV, आंगनबाड़ी, वन स्टॉप सेंटर, अस्पताल व जेल का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश

Author Image
Written by
Chandan Singh

रिपोर्ट हरदोई जिला संवाददाता परवेज खान

 

 

 

हरदोई उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष श्रीमती अर्पणा यादव ने मंगलवार 22 जुलाई 2026 को जनपद के विभिन्न संस्थानों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

 

उपाध्यक्ष ने सर्वप्रथम कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, सुरसा का निरीक्षण किया। विद्यालय परिसर में साफ-सफाई, शैक्षणिक व्यवस्थाओं एवं कंप्यूटर लैब का अवलोकन किया। विद्यालय की छात्राओं ने उनका स्वागत करते हुए वंदे मातरम् का सामूहिक गायन प्रस्तुत किया, जिसकी उन्होंने सराहना की और छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।

 

 

इसके उपरांत उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र धन्नूपुरवा का निरीक्षण किया। वहां बच्चों को फल वितरित किए तथा बच्चों द्वारा प्रस्तुत की गई कविताएं सुनकर उनकी प्रतिभा की प्रशंसा की। उन्होंने केंद्र की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए बच्चों के पोषण एवं समुचित देखभाल पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

 

मा. उपाध्यक्ष *वन स्टॉप सेंटर* पहुंचकर वहां की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्र में रह रही पीड़ित महिलाओं से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और उन्हें *हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने* के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। साथ ही केंद्र की साफ-सफाई एवं अन्य व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया।

 

इसके पश्चात उन्होंने 100 शैया संयुक्त चिकित्सालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान लेबर रूम, ओपीडी तथा एसएनसीयू सहित विभिन्न वार्डों की व्यवस्थाओं का अवलोकन कर मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

 

इसके बाद श्रीमती अर्पणा यादव ने जिला कारागार पहुंचकर महिला बंदियों से मुलाकात की, उनकी समस्याएं सुनीं तथा उन्हें फल वितरित किए। उन्होंने महिला बंदियों के स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं मूलभूत सुविधाओं के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की।

 

निरीक्षण कार्यक्रम के अंत में उपाध्यक्ष ने निरीक्षण भवन में बेसिक शिक्षा विभाग, समाज कल्याण विभाग एवं महिला कल्याण विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर महिला एवं बाल कल्याण से संबंधित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की तथा विभागीय समन्वय को और अधिक प्रभावी बनाने पर चर्चा की।

 

इस अवसर पर उप जिलाधिकारी न्यायिक शाहाबाद शिवानी सिंह, क्षेत्राधिकारी प्रभा पटेल, जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय कुमार निगम, महिला थानाध्यक्ष, प्रोबेशन विभाग से वरिष्ठ सहायक सतीश, प्रियंका पांडे, रामू सहित सभी संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

बुधवार, 29 जुलाई 2026

आज का सुविचार

आपका चरित्र आपकी सबसे बड़ी पूंजी है। इसे धन, पद या प्रसिद्धि से भी ऊपर रखें। एक अच्छा चरित्र आपको वह सम्मान दिलाएगा जो कोई और चीज नहीं दिला सकती।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp